No menu items!
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

Latest Posts

“SRH को मिला नया लीडर, काव्या मारन ने कप्तानी के लिए युवा चेहरा चुना”

SA20 2026: ट्रिस्टन स्टब्स बने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के नए कप्तान
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 2026 सीजन से पहले बड़ा बदलाव करते हुए 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वह अब एडन मार्करम की जगह टीम की कमान संभालेंगे।

साउथ अफ्रीका की लोकप्रिय टी20 लीग SA20 के चौथे सीजन की नीलामी जोहानिसबर्ग में हुई, जहां कई खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। इस दौरान काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने भी अपनी रणनीति से सभी का ध्यान खींचा। टीम ने न केवल कुछ अहम खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया, बल्कि नए सीजन के लिए नेतृत्व में बदलाव कर एक बड़ा कदम उठाया।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने ट्रिस्टन स्टब्स को सौंपी कप्तानी की कमान
SA20 2026 सीजन से पहले सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने बड़ा फैसला लेते हुए 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। स्टब्स शुरुआत से ही टीम का हिस्सा रहे हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी व शानदार विकेटकीपिंग के दम पर कई मौकों पर टीम को जीत दिला चुके हैं। अब वह एडन मार्करम की जगह कप्तानी संभालेंगे।

पूर्व कप्तान एडन मार्करम ने सनराइजर्स को 2023 और 2024 में लगातार दो खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन हाल ही में हुए ऑक्शन में डरबन सुपर जायंट्स (DSG) ने उन्हें 7 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली में खरीद लिया, जिसके बाद टीम को नया कप्तान चुनना पड़ा।

SA20 में स्टब्स का अब तक का प्रदर्शन
ट्रिस्टन स्टब्स ने SA20 लीग के बीते तीन सीज़नों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 723 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140.11 का रहा। कई मौकों पर उनकी पारियां मैच विजयी साबित हुईं। इसी निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें आगामी सीजन के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने सीज़न शुरू होने से पहले ही उन्हें रिटेन कर लिया था, जबकि इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को प्री-साइन किया गया।

नीलामी में दिखाया दम, मिले नए मैच विनर
SA20 2026 की नीलामी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने कई मजबूत खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। फ्रेंचाइज़ी ने क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, सेनुरन मुथुसामी, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला, मिचेल वैन बुरेन, जॉर्डन हरमन, जेम्स कोल्स, क्रिस वुड, लुईस ग्रेगरी, सीजे किंग, जेपी किंग और बेयर्स स्वानेपेल जैसे नामों पर भरोसा जताया है। इन खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम और भी संतुलित और प्रतिस्पर्धी नज़र आ रही है।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप का पूरा स्क्वॉड – SA20 2026:
कप्तान: ट्रिस्टन स्टब्स
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक
अन्य खिलाड़ी: मैथ्यू ब्रीट्जके, अल्लाह गजनफर, मार्को यानसन, एडम मिल्ने, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्डन हरमन, सेनुरन मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, पैट्रिक क्रूगर, बेयर्स स्वानेपेल, लूथो सिपामला, मिचेल वान बुरेन, क्रिस वुड, सीजे किंग, जेपी किंग

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.