No menu items!
Sunday, February 15, 2026
spot_img

Latest Posts

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी। वोटिंग को दो या तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। यहाँ डिटेल्स देखें।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सूत्रों के अनुसार, 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना संभव है। पूरी चुनावी प्रक्रिया 22 नवंबर की निश्चित समय सीमा से पहले ही पूरी कर ली जाएगी।बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने (अक्टूबर) में हो जाएगी। सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आई है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान हो सकता है। कहा जा रहा है कि नवंबर में दो या तीन चरणों में बिहार में वोटिंग हो सकती है। सूत्रों की मानें तो 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना भी संभव है। बता दें कि एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट ड्राफ्ट को जारी किया जा चुका है। मतदाता सूची का प्रकाशन इसी महीने के आखिरी में होना है। इसके बाद यह तय है कि बिहार में चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी.

22 नवंबर के पहले पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में जो खबरें सामने आ रही हैं, उनके अनुसार, पूरी चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर से पहले ही समाप्त हो जाएगी। चुनाव की घोषणा दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद की जाएगी, जबकि मतदान की तारीखें छठ पूजा के बाद निर्धारित की जाएंगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.