No menu items!
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

Latest Posts

हरप्रीत हप्पो गैंग के चार साथी मैक्लोडगंज से दबोचे, देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और दो मैगजीन बरामद

धर्मशाला – पंजाब में हत्या के आरोप में नामजद हरप्रीत हप्पो गैंग के चार साथियों को पुलिस स्टेशन मैक्लोडगंज की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 1 फरवरी 2025 को पुलिस स्टेशन सिटी खरड़ एसएएस नगर, पंजाब में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित थे। अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी और अपराध स्थल से भागने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी भी धर्मशाला में पाई गई है। आरोपी अपराध करने के बाद से फरार थे। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने दी। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और कांगड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी मिली। पंजाब पुलिस की गुप्त सूचना पर आरोपियों को मैक्लोडगंज में कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विदेशी गिरोह के नेताओं ने पंजाब में लक्षित हत्या करने का सौंपा था काम: एसपी
आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और दो मैगजीन जब्त की गई हैं। आरोपियों को पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपियों को उनके विदेशी गिरोह के नेताओं की ओर से पंजाब में लक्षित हत्या करने का काम सौंपा गया था। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में जिला कांगड़ा में संभावित स्थानीय लिंक और कनेक्शन पर काम किया जा रहा है। देशी अवैध हथियारों की जब्ती और जघन्य अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करने के हमारे प्रयास लगातार परिणाम दिखा रहे हैं और हम हर तरह से जिले को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.