No menu items!
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Latest Posts

मोगा पुलिस ने ए कैटेगरी के गैंगस्टर समेत दो को पकड़ा, हेरोइन-पिस्टल और कार बरामद

मोगा सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान गांव चूड़चक से एक ए कैटेगरी के गैंगस्टर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 400 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्टल और एक बीएमडब्ल्यू कार बरामद हुई है।


मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ ने गांव चूड़चक से एक ए कैटेगरी के गैंगस्टर गुरदीप सिंह और उसके साथी कुलविंदर सिंह को 400 ग्राम हेरोइन, 32 बोर पिस्टल और एक बीएमडब्ल्यू कार के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी गुरदीप सिंह जिला बरनाला का रहने वाला है और उस पर पंजाब के अलग अलग जिलों में 42 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी कुलविंदर सिंह चूड़चक गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपियों पर थाना अजीतवाल में मामला दर्ज किया गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.