सीरीज़ में इन स्टार्स की हुई है शानदार वापसीः इस सीरीज़ में पिछले सीज़न के बेहद वर्सेटाइल कलाकारों कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी की वापसी हुई है, और साथ ही इसमें परमब्रत चट्टोपाध्याय और रिद्धि डोगरा जैसे नए कलाकार भी शामिल हैं. 6 अक्टूबर को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और टेरिटरीज में प्रीमियर के लिए तैयार मुंबई डायरीज़ सीज़न 2 केवल प्राइम वीडियो पर प्राइम मेम्बरशिप वाले दर्शकों के लिए लेटेस्ट एडिशन है. भारत में प्राइम सदस्य केवल 1499 रुपये प्रति वर्ष देकर एक सिंगल मेम्बरशिप में बचत, सुविधा और मनोरंजन का आनंद लेते हैं.

सीज़न बेहद एक्साइटिंग है
ट्रेलर से ही इस बात का यकीन हो जाता है कि सीज़न बेहद रोमांचक होने वाला है, जिसमे विनाशकारी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण मुंबई शहर के डूब जाने का खतरा है.शहर को बचाने के लिए बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के कर्मचारियों को एक बार फिर अपने उन पर्सनल इश्यूज को परे रखना होगा जिनमे से कुछ उन्हें, उनके रिश्तों और उनके भविष्य को खत्म कर सकते हैं. उन्हें अतीत के बुरे अनुभवों और वर्तमान परिस्थितियों के साथ संघर्ष करके अपनी पहचान बनाए रखनी होगी और उस काम में जुट जाना होगा जो उन्हें सबसे अच्छी तरह आता है – दूसरों की जान बचाना .

