बोनी कपूर ने श्रीदेवी के अचानक निधन पर खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं जिसमें नमक शामिल नहीं था.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का साल 2018 में अचानक निधन हो गया था. उनकी अचानक मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि पूरे देश को सदमे में डाल दिया था. उनके फैंस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था. उनकी मौत के बाद उनसे बेहद प्यार करने वाले उनके पति बोनी कपूर ने चुप्पी साध ली थी. श्रीदेवी की मौत के मामले में उनसे भी काफी पूछताछ की गई थी.
हाल ही में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के अचानक निधन पर खुलकर बात की है. द न्यू इंडियन को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं जिसमें नमक शामिल नहीं था. इसकी वजह से वे कभी-कभी उनकी बेहोश भी हो जाती थीं. इसके अलावा बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत को लेकर अपने इंटेरोगेट किए जाने को लेकर भी बात की.

