No menu items!
Monday, February 16, 2026
spot_img

Latest Posts

इजराइली हमलों के बाद पूरे गाजा की बिजली ठप:अस्पतालों में इमरजेंसी लाइट सिर्फ 2 दिन चल सकेगी, इजराइली सेना ने यहां फास्फोरस बम दागे

हमास जंग का आज पांचवां दिन है। अलजजीरा के मुताबिक, इजराइली हमलों के बाद पूरे गाजा में बिजली सप्लाई ठप हो गई है।

फिलिस्तीन की एनर्जी अथॉरिटी के चेयरमैन थाफर मेल्हेम ने वॉयस ऑफ फिलिस्तीन रेडियो को बताया कि गाजा पट्टी के एकमात्र पावर प्लांट में ईंधन खत्म हो गया है। इससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई रुक गई है। अस्पतालों की इमरजेंसी लाइट सिर्फ 2 दिन चल सकेगी। 9 अक्टूबर को गाजा बॉर्डर पर कब्जे के बाद इजराइल ने गाजा तक होने वाली बिजली सप्लाई रोक दी थी।

अस्पतालों में इमरजेंसी लाइट सिर्फ 2 दिन चल सकेगी, इजराइली सेना ने यहां फास्फोरस बम दागे|विदेश,International - Dainik Bhaskar

इसके पहले इजराइल ने फिलिस्तीन पर फास्फोरस बम दागे। फिलिस्तीन की न्यूज एजेंसी ‘वाफा’ के मुताबिक, इजराइली सेना ने गाजा से लगे हुए अल-करामा शहर पर इजराइल ने प्रतिबंधित फास्फोरस बम का इस्तेमाल किया। ये बम जिस इलाके में गिरते हैं वहां ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। इसके कण इतने छोटो होते हैं कि मानव शरीर में घुस जाते हैं।

वहीं, रातभर में इजराइल ने गाजा में हमास के 200 ठिकानों पर हमले किए। इजराइली एयरफोर्स ने बताया है कि उन्होंने हमास कमांडर मोहम्मद देइफ के पिता के घर पर अटैक किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में देइफ के भाई की मौत हुई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.