परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं. द लीला पैलेस में हर ओर जश्न का माहौल है. कपल की खुशियों में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शरीक हुए हैं. मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी है. राघव-परिणीति 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे.
बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर शुरू करने जा रही हैं. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की वो दुल्हनिया बनेंगी. बस 1 दिन का इतंजार और, फिर परिणीति मिसेज राघव चड्ढा हो जाएंगी. उदयपुर के द लीला पैलेस में कपल रविवार को सात फेरे लेगा. प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं, पैलेस दुल्हन की तरह सज गया है, हर तरफ बस जश्न का माहौल है. वेडिंग वेन्यू पर बारातियों के आने का सिलसिला जारी

