Friday, September 20, 2024
spot_img

Latest Posts

10 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने दूसरे हफ्ते में है। इसके चलते प्रदेश भर में फ़िलहाल सामान्य बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है

10 जुलाई के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं बीते 24 घंटे में प्रदेश में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बारिश के बाद प्रदेश में फिलहाल तापमान भी सामान्य चल रहे हैं।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सामान्य बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर और चंबा ज़िला में सामान्य से मध्यम भर बारिश दर्ज की गई है। वही बिलासपुर के मडगांव में भारी से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं आगामी दिनों में भी प्रदेश में बारिश का क्रम यूं ही जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। वहीं 10 जुलाई के बाद तीन दिनों तक प्रदेश में रेनफॉल एक्टिविटी बढ़ने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.