No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

मुज्जफरनगर: चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस सड़कों पर उतरी, तलाशी अभियान में कई को चेतावनी

Muzaffarnagar News: एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में नई मंडी थाना, नगर कोतवाली और थाना खालापार क्षेत्र में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई. दुकानदारों को चेतावनी दी गयी.

उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे से हो रहे जानलेवा हादसों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रदेश के सभी जिलों में चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि इससे होने वाली मौतों को अब ‘हत्या’ की श्रेणी में रखा जाएगा. जिसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस भी सक्रिय हो गयी है.

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में नई मंडी थाना, नगर कोतवाली और थाना खालापार क्षेत्र में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई. हालांकि कहीं भी प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला, लेकिन दुकानदारों को चेतावनी दी गयी है.

खालापार में चला चेकिंग अभियान
नई मंडी क्षेत्र में थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा की टीम ने कई दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी. खालापार पुलिस चौकी प्रभारी असगर अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकानों और गोदामों की गहनता से तलाशी ली और मांझे की जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी चाइनीज़ मांझा न बेचा जा रहा हो.

पुलिस ने साफ कहा कि किसी भी हालत में चाइनीज़ मांझा नहीं बेचा जाएगा. यदि कोई दुकानदार इसे बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

लखनऊ में युवक की हत्या के बाद अभियान शुरू
बता दें कि यह अभियान लखनऊ में हाल ही में एक युवक की चाइनीज़ मांझे से हुई दर्दनाक मौत के बाद शुरू किया गया है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को सख्ती के निर्देश दिए थे.

बीते कुछ सालों में अलग-अलग शहरों में कई लो चाइनीज मांझे का शिकार बने हैं, जबकि कई को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.