No menu items!
Thursday, April 9, 2026
spot_img

Latest Posts

ईडन में महामुकाबला… KKR VS LSG की भिड़ंत आज शाम

आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रहा है. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, लेकिन सभी की निगाहें मौसम पर टिकी हैं क्योंकि यहाँ बारिश की 90% आशंका जताई गई है.

केकेआर के लिए यह सीजन अब तक मिला-जुला रहा है, जहाँ टीम ने 3 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि उनका पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था.आँकड़ों की बात करें तो लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है, जिसने दोनों के बीच हुए अब तक के 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है.

कोलकाता के होम ग्राउंड पर भी लखनऊ ने 3 में से 2 मैच जीते हैं.मैच में केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी, जिन्होंने 110 रन बनाए हैं, और तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, जो अब तक 4 विकेट ले चुके हैं, पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं लखनऊ अपनी पुरानी लय बरकरार रखते हुए कोलकाता में अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.