No menu items!
Thursday, April 9, 2026
spot_img

Latest Posts

CRPF शौर्य दिवस पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, CAPF में भेदभाव खत्म करने की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देश के जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अपने संदेश में सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ये जवान हर दिन देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में कहा, “आपका साहस और बलिदान हर दिन हमारे देश की रक्षा करता है। आप सीमाओं पर तैनात रहकर देश को सुरक्षित रखते हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद से लोहा लेते हैं और लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव, चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाते हैं।”

उन्होंने कहा, “सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं होती। वर्षों के त्याग, तपस्या और सेवा के बावजूद सीएपीएफ जवानों को न तो समय पर प्रमोशन मिलता है, न ही अपनी ही फोर्स का नेतृत्व करने का अधिकार – क्योंकि शीर्ष पद फोर्स से बाहर के लोगों के लिए आरक्षित हैं।”
राहुल गांधी ने कहा, “सीएपीएफ के जवान विशेष प्रशिक्षण, जमीनी अनुभव और गहरी रणनीतिक समझ रखते हैं, इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के नज़रिये से भी यह जरूरी है कि इन बलों का नेतृत्व उसी सिस्टम से आने वाले लोग करें, जो उनकी चुनौतियों और जरूरतों को सही मायनों में समझते हों।”
राहुल गांधी ने आगे अपने पोस्ट में कहा, “नेतृत्व के अवसरों से वंचित रखने से लेकर वेतन, कल्याण और सम्मान से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों तक- यह संस्थागत अन्याय उन जवानों के मनोबल को ठेस पहुंचाता है, जो अपना जीवन देश की सुरक्षा में समर्पित कर देते हैं। यह सिर्फ करियर का सवाल नहीं, बल्कि न्याय और सम्मान का मुद्दा है।”
उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में कहा, “मैं और कांग्रेस पार्टी आपका पूरा आदर और आपसे मोहब्बत करते हैं और ये मानते हैं कि अपने फोर्स में आपकी तरक्की, शीर्ष नेतृत्व और सम्मान आपका हक है। हमारी सरकार आते ही इस भेदभावपूर्ण व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा और सीएपीएफ जवानों को उनका पूरा अधिकार दिया जाएगा। देश आप वीरों का ऋणी है। अब समय है कि आपके साथ न्याय हो।”

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.