No menu items!
Thursday, April 9, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, खतरनाक हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और एसएसओसी की टीमों ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में आईएसआई समर्थित बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो एक विदेशी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के पास से बेहद खतरनाक सामान बरामद हुआ है, जो बड़े हमले की तैयारी की ओर इशारा करता है। बरामदगी में 5 हैंड ग्रेनेड, 2 स्पेशल डेटोनेटर, पीटीटी टाइमर (कोडर-डिकोडर के साथ), 9 वोल्ट बैटरी, और करीब 1 किलो हाई एक्सप्लोसिव शामिल है, जिसे कीलों के साथ पैक किया गया था। इसके अलावा एक वॉकी-टॉकी और ट्रिगर मैकेनिज्म भी मिला है। इस मामले में गुरदासपुर के कलानौर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं।
इससे पहले, पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भी भंडाफोड़ किया था। इस मामले में तीन आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा गया था। इनके पास से 7 आधुनिक पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।
जानकारी के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के जरिए उससे बातचीत करते थे।

इसके जरिए भारत के अटारी सेक्टर में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। हथियारों को पहले से तय जगहों पर गिराया जाता था, जहां से आरोपी उन्हें उठाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाते थे।
इस मामले में अमृतसर के छेहरटा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस का कहना है कि वह राज्य में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.