No menu items!
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

Latest Posts

‘धुरंधर 3’ में जसकीरत सिंह रांगी की कहानी पर सस्पेंस, मुकेश छाबड़ा के बयान से फैंस की उम्मीदें टूटीं

धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बीच ‘धुरंधर 3’ को लेकर चल रही अटकलों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने साफ़ तौर पर विराम लगा दिया है। अब सवाल यही है—क्या वाकई फिल्म का तीसरा भाग बनेगा या नहीं?



फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए छाई हुई है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच इसके तीसरे भाग ‘धुरंधर 3’ को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।

आदित्य धर की इस फिल्म के लिए दमदार स्टार कास्ट तैयार करने वाले मुकेश छाबड़ा को उनके काम के लिए जमकर सराहा जा रहा है। खासतौर पर किरदारों को गुप्त रखने और कलाकारों को उनके असली जीवन से प्रेरित लुक देने की उनकी कला की खूब तारीफ हो रही है।

मुकेश छाबड़ा ने क्या कहा?

जब ‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चाएं बढ़ीं, तो मुकेश छाबड़ा ने ज़ूम से बातचीत में इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने साफ किया कि रणवीर सिंह के तीसरे पार्ट में जसकीरत के किरदार में वापसी की बातें गलत हैं और ऐसा कुछ भी प्लान नहीं किया जा रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन लोगों को सोशल मीडिया पर चल रही गैर-आधिकारिक खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर कोई असली अपडेट होगा, तो वह खुद या फिल्म के निर्माता ही आधिकारिक तौर पर साझा करेंगे।

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने के बाद से उनका फोन लगातार बज रहा है, जिससे फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल ‘धुरंधर 3’ को लेकर किसी तरह की चर्चा या प्लानिंग नहीं हो रही है।

फेक पोस्टर से उड़ी अफवाहें
‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चा एक वायरल पोस्टर के कारण शुरू हुई थी, जो रिलीज से पहले इंटरनेट पर फैल गया था। उस पोस्टर में दावा किया गया था कि अगली फिल्म का नाम ‘धुरंधर: मेहेम’ या ‘द फाइनल चैप्टर’ होगा और इसकी रिलीज डेट 4 जून तय है। साथ ही यह भी कहा गया था कि इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा।

लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रिलीज के बाद साफ हो गया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रोजेक्ट मौजूद नहीं है। मेकर्स ने भी इन खबरों को खारिज कर दिया है, हालांकि फिल्म के अंत को देखते हुए फैंस अब भी तीसरे पार्ट की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में अपनी असली पहचान (हमजा अली मजारी) सामने आने के बाद भारत लौटता है। क्लाइमैक्स में वह अपने दुश्मन मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को खत्म कर देता है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन बाद में कुछ खुफिया रणनीतियों के चलते उसे रिहा कर दिया जाता है।

अंत में वह सुरक्षित भारत लौटकर अपनी मिट्टी से जुड़ता है, लेकिन अपने परिवार से दूरी बनाए रखने का फैसला करता है। फैंस का मानना है कि जसकीरत की कहानी भावनात्मक रूप से दर्शकों को जोड़कर रख सकती है और उसकी निजी जिंदगी पर अलग से एक फिल्म बनाई जानी चाहिए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.