कोलकाता में ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुंकार भरी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी और कहा कि…….बारिश के रूप में अल्लाह का आशीर्वाद मिल रहा है।ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे बंगाल के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह ऐसा होने नहीं देंगी। उन्होंने अदालती लड़ाई और सड़क पर संघर्ष का ज़िक्र करते हुए कड़ा संदेश दिया कि ‘जो डरते हैं वो मरते हैं, और जो लड़ते हैं वही कामयाब होते हैं’।

