No menu items!
Friday, March 20, 2026
spot_img

Latest Posts

इजरायल का अकेले वार; ईरान का गैस फील्ड तबाह

मिडिल-ईस्ट की जंग अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुनिया को चौंकाने वाला खुलासा किया है। नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला इजरायल ने अकेले किया था, जिसमें अमेरिका शामिल नहीं था। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाह पर फिलहाल हमलों को रोका गया है। नेतन्याहू ने कड़े शब्दों में कहा कि ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ का मकसद ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरे को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने दावा किया कि ईरान का एयर डिफेंस और नेवी पूरी तरह तबाह हो चुकी है और अब वह खत्म होने की कगार पर है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.