Mardaani 3 BO Day 17: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने तीसरे वीकेंड पर भी ठीक परफॉर्म किया है. वहीं अब ये एक्ट्रेस की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने वाली है.
रानी मुखर्जी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस वाली ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों तक अच्छा परफॉर्म किया. यहां तक कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2 के आगे भी इस फिल्म ने खूब दम दिखाया और अच्छी कमाई कर डाली. हालांकि तीसरे वीकेंड पर नई रिलीज फिल्मों से कंप्टीशन के चलते इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई है. चलिए यहां जानते हैं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है.
‘मर्दानी 3’ ने 17वें दिन कितनी की कमाई?
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. लेकिन ‘ओ’रोमियो’ और ‘तू या मैं’ जैसी फिल्मों की रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर कॉम्पिटिशन बढ़ने से रानी मुखर्जी के इस प्रोजेक्ट की बिक्री पर असर पड़ा है. लेकिन ये अब भी करोड़ में ही कमाई कर रही है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने भारतीय थिएटर्स में अपने तीसरे रविवार को 1.05 करोड़ जमा किए हैं. फिल्म ने पहले हफ़्ते में बॉक्स ऑफ़िस पर 26.3 करोड़ रुपये कमाकर अच्छा परफॉर्म किया था, लेकिन दूसरे हफ़्ते में कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने सिर्फ़ 14.6 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे वीकेंड में अब तक कुल 3.3 करोड़ रुपये की कमाई होने के साथ, फिल्म की कुल कमाई 44.20 करोड़ रुपये हो गई है.
रानी मुखर्जी की टॉप 5 फिल्मों में होने वाली है ‘मर्दानी 3’ की एंट्री
44.20 करोड़ की कमाई के साथ, मर्दानी 3 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. पांचवें नंबर पर आने के लिए इसे सिर्फ़ 30 लाख और चाहिए, क्योंकि कभी अलविदा ना कहना 44.5 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ पांचवीं पोजिशन पर है. ‘मर्दानी 3’ ये उपलब्धि आज, 18वें दिन आराम से हासिल कर लेगी और उम्मीद है कि ये बहुत जल्द, हिचकी (46.17 करोड़) को पीछे छोड़कर चौथे नंबर भी पहुंच जाएगी
रानी मुखर्जी की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फ़िल्में (नेट कलेक्शन कोईमोई के मुताबिक)
तलाश – 93 करोड़
मर्दानी 2 – 47.51 करोड़
कुछ कुछ होता है – 47 करोड़
हिचकी – 46.17 करोड़
कभी अलविदा ना कहना – 44.5 करोड़
मर्दानी 3 – 44.20 करोड़ (17 दिन)
ता रा रम पम – 39.25 करोड़
बंटी और बबली – 36.5 करोड़
मर्दानी – 36 करोड़
मंगल पांडे – 28 करोड़
भारतीय थिएटरों में ‘मर्दानी 3’ की ऑक्यूपेंसी और ग्रॉस कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रविवार ‘मर्दानी 3’ की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.29% थी. इस बीच, रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ का अभी का ग्रॉस टोटल कलेक्शन 52.25 करोड़ रुपये है. इंटरनेशनल मार्केट से अनुमानित 13.25 करोड़ रुपये के साथ, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस टोटल कलेक्शन अनुमानित 65.5 करोड़ रुपये हो गया है.

