U19 Cricket World Cup: अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज भारत अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में 10वीं बार फाइनल में पहुंच गया है. जानिए इस जीत की 5 बड़ी बातें.
अफगानिस्तान के 2 बल्लेबाजों ने लगाए शतक: टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अफगानिस्तान ने भारत को 311 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. अफगानिस्तान के फैसल खान (110) और उज़ैरउल्लाह नियाजई (101) ने शतक लगाया.

आरोन जॉर्ज बने POTM: लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत की, उन्होंने 33 गेंदों में 206 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए. आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 2 छक्के और 15 चौकों की मदद से 115 रन बनाए. इस शतकीय पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

सबसे बड़ा रन चेज: 311 रनों के लक्ष्य को 41.1 ओवरों में हासिल कर भारत ने इतिहास रचा. ये अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रन चेज बन गया. इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था, जिन्होंने 2006 में आयरलैंड के खिलाफ 305 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था.

10वीं बार फाइनल में भारत: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत 10वीं फाइनल में पहुंचा है. टीम इंडिया 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020, 2022 और पिछले संस्करण (2024) में फाइनल में पहुंची थी. टीम इंडिया के आलावा दूसरी कोई टीम 6 बार से ज्यादा फाइनल में नहीं पहुंच पाई है.

6 छठे खिताब के लिए खेलेगा भारत: अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम भारत है, जिन्होंने 5 खिताब (2000,) 2008, 2012, 2018 पर 2022) जीते हैं. भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार और पाकिस्तान ने 2 बार खिताब जीते हैं. इंग्लैंड ने अपना एकमात्र खिताब 1998 में जीता था.

