No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

IPO में निवेश का मौका! फरवरी के पहले हफ्ते में आएंगे 3 नए पब्लिक इश्यू, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल

यूनियन बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. इस हफ्ते निवेशकों के लिए कई नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं. जिनमें वे अपना दांव लगा सकते हैं…….

Upcoming IPO this Week: यूनियन बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. इस हफ्ते निवेशकों के लिए कई नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं. जिनमें वे अपना दांव लगा सकते हैं. सभी आईपीओ एसएमई सेगमेंट से जुड़े हुए हैं.

इस सप्ताह में कुल तीन नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होंगे. ऐसे में निवेशकों के लिए यह सप्ताह काफी अहम माना जा रहा हैं. आइए जानते हैं, इनके बारे में…..

Grover Jewells आईपीओ

Grover Jewells का आईपीओ निवेशकों के लिए 4 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. निवेशक 6 फरवरी तक कंपनी पर अपनी बोली लगा सकते हैं. कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 33.83 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 83 से 88 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. एक लॉट में 1600 शेयर रखे गए हैं. सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 11 फरवरी को NSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की उम्मीद है.

Biopol Chemicals आईपीओ

Biopol Chemicals अपना पब्लिक इश्यू निवेशकों के लिए 6 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खोलने जा रही है. निवेशक 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 31.26 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

इसके लिए प्राइस बैंड 102 से 108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. वहीं, एक लॉट में 1200 शेयर शामिल किए गए हैं. सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 13 फरवरी को NSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है.

NFP Sampoorna Foods आईपीओ

NFP Sampoorna Foods का पब्लिक इश्यू निवेशकों के लिए 4 फरवरी से ओपन हो रहा है. निवेशक 6 फरवरी तक कंपनी पर दांव लगा सकते हैं. कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 24.53 करोड़ जुटाने का प्रयास करने वाली है.

कंपनी की ओर से प्राइस बैंड 52 से 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. वहीं, निवेशकों को एक लॉट में 2000 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 11 फरवरी को NSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.