No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

Stock Market Crash: बजट से पहले बाजार की फ्लैट शुरुआत; स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 39 अंक उछला, निफ्टी लाल

Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर मार्केट में रविवार 1 फरवरी बजट वाले कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए…
Stock Market Opening Bell: भारतीय शेयर मार्केट में रविवार 1 फरवरी बजट वाले कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 119.19 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,388.97 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 13.10 अंक या 0.05 फीसदी उछलकर 25,333.75 के लेवल पर ओपन हुआ था. हालांकि, शुरुआती कारोबारी में ही दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली और यह लाल निशान पर फिसल गए.
सुबह करीब 9:21 बजे तक, सेंसेक्स 15 अंक की गिरावट के साथ 82,285 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 38 अंक फिसलकर 25,282 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

सन फॉर्मा, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक

बीएसई के टॉप लूजर

टाटा स्टील, एटरनल, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व

शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट?

शुक्रवार 30 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,269.78 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत फिसलकर 25,320.65 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

बीएसई बास्केट से महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआईएन, आईटीसी और टाइटन टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा रहे थे.

निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक और निफ्टी आईटी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो के शेयरों में तेजी थी. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.