No menu items!
Wednesday, February 4, 2026
spot_img

Latest Posts

राजस्थान: जैसलमेर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, महिला-बच्चों समेत परिवार के 24 लोग घायल

Barmer News: प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से सभी घायलों को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
राजस्थान में बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां पर माता जी के मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कैंपर गाड़ी असंतुलित होकर पलटी खा गई हादसे में बोलेरो में सवार एक ही परिवार के दो दर्जन लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी के बाद रामसर थाना पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर रामसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से सभी घायलों को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उनका इलाज चल रहा है. एक गंभीर घायल महिला को जोधपुर रेफर कर दिया है.

जैसलमेर से दर्शन कर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार धनाऊ थाना क्षेत्र के भलीसर गांव निवासी एक ही भील जाति के परिवार के लोग जैसलमेर जिले के जानरा स्थित माता जी के मंदिर प्रसाद व दर्शन करने के बाद वापस अपने गांव भलीसर लौट रहे थे. इस दौरान रामसर थाना क्षेत्र के बबू गुलेरिया सरहद में बोलोरो कैंपर अचानक की असंतुलित होकर पलटी खा गई और हादसे में बोलेरो में सवार दो दर्जन लोग जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे जो घायल हो गए.

हादसे की सूचना के बाद बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा भी घटना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने मौका मुआयना किया. बाड़मेर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य डीएसपी रमेश शर्मा सहित पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से हादसे की जानकारी लेकर अस्पताल अधीक्षक सहित डॉक्टर की टीम को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए. हादसे में गंभीर घायल एक महिला को जोधपुर रेफर कर दिया है.

हादसे की जांच शुरू
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया प्रथम दृष्टि हादसा बोलोरो कैंपर चालक की लापरवाही से हुआ है. फिलहाल रामसर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.