No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

Border 2 Records: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिया गर्दा, रिलीज के 6 दिनों में बना डाले ये छह तगड़े रिकॉर्ड्स

Border 2 Records: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है और शानदार कमाई कर रही है. इसी के साथ इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में 6 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.


सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार से दौड़ रही है. इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ये फिल्म वीकडेज में भी शानदार परफॉर्म कर रही है. धुआंधार नोट बटरोने के साथ इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने 6 दिनों में कौन से 6 रिकॉर्ड बनाए हैं और इसने कितनी कमाई कर ली है?


‘बॉर्डर 2’ ने 6 दिनों में कितना कर लिया कलेक्शन?

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने 30 करोड़ से खाता खोला था और ओपनिंग वीकें तक इसने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 180 करोड़ की कमाई कर ली थी. इसके बाद 5वें दिन मंगलवार को इसने 20 करोड़ कमाए और सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 13 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई 213 करोड़ रुपये हो चुकी है.

‘बॉर्डर 2’ ने 6 दिनों में तोड़े ये 6 रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने ने रिलीज के 6 दिनों में 213 करोड़ कमाकर रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर के पहले हफ्ते के कलेक्शन 207 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. इनमें सितारे जमीन पर (166.58 करोड़), रेड (179.3 करोड़ रुपये) और हाउसफुल (198.4 करोड़ रुपये) शामिल है.
‘बॉर्डर 2’ ने आयुष्मान खुराना की थामा की 6ठे दिन की कमाई (12.5 करोड़) को मात दी है.
‘बॉर्डर 2’ ने सलमान खान की सुल्तान की 6 दिनों की कमाई 195.90 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है.
‘बॉर्डर 2’ ने छावा के 6 दिनों के कलेक्शन 197.75 करोड़ का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है.
‘बॉर्डर 2’ ने टाइगर 3 के 6 दिनों की कमाई 196 करोड़ को भी मात दे दी है.


‘बॉर्डर 2’ स्टार कास्ट

‘बॉर्डर 2’ अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा सहित कई अन्य कलाकारों ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.