No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन

Shiv Sena UBT पार्षद डॉ. सरिता म्हस्के के लापता होने से अटकलें तेज थीं कि वे शिंदे गुट में जा सकती हैं. हालांकि, वे देर रात पार्टी के संपर्क में आईं और विधायक मिलिंद नार्वेकर के घर पहुंचीं.

मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना से चुनी गईं पार्षद डॉ. सरिता म्हस्के ने पार्टी नेताओं की सांसें अटका दी थीं. ग्रुप फॉर्मेशन के समय अनुपस्थित रहने वालीं नव निर्वाचित नगरसेविका डॉ. सरिता म्हस्के देर रात फिर से पार्टी के संपर्क में आ गईं.

कल यानी बुधवार, 21 जनवरी को पूरे दिन पार्टी की ओर से उनसे संपर्क साधने की कोशिश की जा रही थी. इसके बाद आधी रात सरिता म्हस्के शिवसेना यूबीटी विधायक मिलिंद नार्वेकर के निवास स्थान पर पहुंचीं.

एकनाथ शिंदे गुट में जाने के लग रहे थे कयास

दरअसल, मुंबई के वार्ड क्रमांक 157 से डॉ. सरिता म्हस्के उद्धव ठाकरे गुट के टिकट पर निर्वाचित हुई थीं, लेकिन इसके बाद वह ‘नॉट रीचेबल’ हो गई थीं. इस कारण यह चर्चा शुरू हो गई थी कि वह एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के संपर्क में हैं. अब वह फिर से उद्धव गुट के संपर्क में आ गई हैं. इस बीच, वास्तव में क्या हुआ था, इसका स्पष्टीकरण वह स्वयं देने वाली हैं.

उद्धव ठाकरे से मिलेंगी सरिता म्हस्के

गुरुवार, 22 जनवरी की सुबह 11.00 बजे मिलिंद नार्वेकर डॉ. सरिता म्हस्के को साथ लेकर मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात के लिए जाएंगे. इसके बाद सरिता म्हस्के गुट पंजीकरण के लिए कोकण भवन जाएंगी. ऐसी जानकारी सामने आई है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.