No menu items!
Friday, February 6, 2026
spot_img

Latest Posts

हाईकोर्ट का आदेश: थलपति विजय की ‘जना नायकन’ को मिलेगा U/A सर्टिफिकेट, अब होगी रिलीज

Jana Nayagan: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायकन’ को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी देते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को तुरंत ‘U/A’ सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया है। CBFC से मंजूरी न मिलने के कारण 9 जनवरी को प्रस्तावित रिलीज टल गई थी, लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

कोर्ट ने दी रिलीज को हरी झंडी
फिल्म के निर्माताओं ने CBFC द्वारा सर्टिफिकेशन में देरी के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया था। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने CBFC को तत्काल ‘U/A’ सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया। साथ ही, CBFC अध्यक्ष द्वारा फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजने से जुड़े पत्र को रद्द कर दिया गया। अदालत ने कहा कि यह फैसला अधिकार क्षेत्र से बाहर था।

सर्टिफिकेशन को लेकर क्या था विवाद
‘जना नायकन’ के सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद उस समय बढ़ा जब CBFC के एक सदस्य ने चेयरपर्सन को शिकायत भेजी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फिल्म को ‘U/A’ सर्टिफिकेट देने से पहले उनके आपत्तियों पर विचार नहीं किया गया। इसके बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया, जिससे रिलीज में लगातार देरी होती रही।

निर्माताओं ने फैसले को बताया मनमाना
निर्माताओं ने अदालत में दलील दी कि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई थी और न ही इसे किसी तीसरे पक्ष को दिखाया गया था। ऐसे में केवल शिकायत के आधार पर सर्टिफिकेट रोकना मनमाना और अनुचित है। उन्होंने कोर्ट से बिना देरी सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश देने की मांग की थी।

अब रिलीज का रास्ता साफ
फिल्म को CBFC के चेन्नई कार्यालय में जमा किया गया था, जहां स्क्रीनिंग कमेटी ने यौन हिंसा, हिंसा और कुछ संवादों को लेकर मामूली कट्स की सिफारिश की थी। निर्माता इन कट्स को पूरा कर दोबारा फिल्म जमा कर चुके थे, लेकिन शिकायत के चलते मामला रिवाइजिंग कमेटी तक पहुंच गया। अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी ‘जना नायकन’ को KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े और ममिता बैजू अहम भूमिकाओं में हैं। इसे चार भाषाओं में 22 देशों में रिलीज किए जाने की तैयारी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.