No menu items!
Monday, December 29, 2025
spot_img

Latest Posts

गिनीज रिकॉर्डधारी धावक आशिष कासोदेकर की ‘Dawn2Dusk’ दौड़ आज लखनऊ पहुँची

फिटनेस और हरित भारत का संदेश
देशव्यापी रनिंग अभियान ‘Dawn2Dusk’ अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुंची । इस अभियान के तहत अल्ट्रा रनर आशिष कासोदेकर ने अब तक 2000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की हैं। यह अभियान 24 नवंबर 2025 को शुरू हुआ था । इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
इस दौड़ की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के डोंग वैली से हुई, जहां भारत में सबसे पहले सूर्योदय होता है। अरुणाचल प्रदेश ,असम , पश्चिम बंगाल , बिहार के कठिन इलाकों से गुजरते हुए, आशिष वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मार्गों पर दौड़ रहे हैं और भारत के पूर्व से पश्चिम की ओर अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। प्रतिदिन औसतन लगभग 60 किलोमीटर दौड़ते हुए यह अभियान 26 जनवरी 2026, भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के दिन गुजरात के कच्छ स्थित गोहर मोती में समाप्त होगा, जहां भारत में अंतिम सूर्यास्त देखा जाता है। यह संपूर्ण अभियान लगभग 3,500 किलोमीटर का है और इसमें भारत के छह राज्य शामिल हैं।

भारत सरकार के Fit India Movement के समर्थन से चल रहा यह अभियान नागरिकों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली । अपनाने के लिए प्रेरित करता है। ‘Dawn2Dusk’ के उद्देश्य Fit India की उस सोच से मेल खाते हैं, जिसमें फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इस सहयोग से अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान और समर्थन मिला है।

यह अभियान Simple Steps Fitness, पुणे के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। ‘Dawn2Dusk’ इस संस्था के फिटनेस दर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास है।
Low2High से Dawn2Dusk तक
आशिष कासोदेकर भारतीय अल्ट्रा रनिंग जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने Low2High Expedition पूरी की थी, जिसमें उन्होंने केरल के कुट्टनाड (समुद्र तल से नीचे का क्षेत्र) से लेकर लद्दाख के उमलिंग ला पास (दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क) तक 4,003 किलोमीटर की दूरी तय की थी। ‘Dawn2Dusk’ उनकी अगली बड़ी चुनौती है, जो भारत के पूर्वी और पश्चिमी छोर को दौड़ के माध्यम से जोड़ती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.