No menu items!
Friday, December 12, 2025
spot_img

Latest Posts

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025: सात शुभ संयोग बनेंगे, इन राशियों पर बरसेगा मां लक्ष्मी का विशेष कृपा

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर इस बार सात शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं। यह तिथि मां लक्ष्मी और भगवान सत्यनारायण की कृपा प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। 4 दिसंबर को बन रहे इन विशेष योगों के प्रभाव से कई जातकों को आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। माना जाता है कि इन संयोगों का असर नौकरी की परेशानी दूर करने, व्यवसाय में वृद्धि लाने और धन प्राप्ति के मार्ग खोलने वाला होता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, धनशक्ति राजयोग और मालव्य योग जैसे शुभ संयोग बनेंगे। विशेष रूप से लक्ष्मी नारायण योग को धन वृद्धि, करियर में तरक्की और प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला माना जाता है। इसके साथ शिव योग भी बन रहा है, जिसमें भगवान शिव की पूजा वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने वाली मानी जाती है। इस दिन रवि योग भी प्रभावी रहेगा, जिसमें किया गया कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने की मान्यता है।

इस पूर्णिमा पर कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ और व्यवसाय में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और परिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी में सम्मान बढ़ने के योग हैं, बॉस नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं और रुके हुए कार्य पूरे होने के साथ धन वापसी भी संभव है। कर्क राशि के लोगों के लिए शेयर बाजार या निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और छात्रों को भी यह समय अनुकूल परिणाम दे सकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.