No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

“घोसी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने 20 हजार वोट कटने का लगाया आरोप”

उत्तर प्रदेश में सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद घोसी विधानसभा सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव होना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव से पहले बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में 20 हजार वोट काटने के निर्देश दिए गए हैं। मऊ सदर विधानसभा से भी 20 हजार वोट काटे जा चुके हैं और घोसी लोकसभा की सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रक्रिया जारी है।

अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि बीजेपी इसके बहाने आरक्षण और वोट डालने के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पूरे वोटर डेटा को जुटा रही है और डिजिटल कंपनियों के माध्यम से चुनावी तैयारियां कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने चुनाव आयोग पर बंगाल समेत अन्य राज्यों में पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि वोटिंग प्रक्रिया में भी अनियमितताएं हो रही हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.