No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

WPL 2026 ऑक्शन: इस खिलाड़ी की बोली में 11 गुना उछाल, कीमत पहुँची करोड़ों में

WPL 2026 की नीलामी में केरल की ऑलराउंडर आशा शोभना सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। पिछली बार 10 लाख रुपये में बिकने वाली आशा की कीमत इस बार रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी के साथ 1 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी भी बोली लगा रही थीं, जिसके चलते उनका प्राइस 30 लाख के बेस प्राइस से बढ़कर एक करोड़ पार हो गया।

आशा शोभना का जन्म 16 मार्च 1991 को त्रिवेंद्रम, केरल में हुआ। 34 वर्षीय यह ऑलराउंडर भारत के लिए 2 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं। WPL के पिछले दो सीज़न में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से उतरी थीं। लीग में अब तक खेले 15 मैचों में उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए, हालांकि बल्ले से वह खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।

इस बार की नीलामी में आशा की किस्मत चमक उठी। बेस प्राइस 30 लाख रखने के बाद उन पर लगी जबरदस्त बोली ने उनका मूल्य 11 गुना तक बढ़ा दिया। यूपी वॉरियर्स टीम शुरुआत से ही उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल करने को उत्सुक दिखाई दी और अंततः बाज़ी भी उसी ने मारी। अनुभवी स्पिनर को टीम में जोड़कर यूपी ने अपने गेंदबाज़ी विभाग को मजबूत करने की कोशिश की है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.