No menu items!
Monday, February 9, 2026
spot_img

Latest Posts

‘स्पिरिट’ मुहूर्त पर प्रभास की झलक वायरल, फैंस का दावा—आ रही है 2000 Crore ब्लॉकबस्टर!

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 23 नवंबर को ग्रैंड पूजा सेरेमनी के साथ फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हुई, जिसमें चिरंजीवी, लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा मौजूद रहे। हालांकि, कार्यक्रम में प्रभास नजर नहीं आए। संदीप रेड्डी वांगा ने मुहूर्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें तृप्ति डिमरी ग्रीन सूट और व्हाइट दुपट्टे में नजर आ रही थीं। प्रभास की गैर-मौजूदगी पर फैंस सवाल करने लगे, जिसके बाद वांगा ने मुहूर्त बोर्ड पकड़े प्रभास के हाथों की तस्वीर पोस्ट कर दी।

इस झलक के साथ वांगा ने कैप्शन लिखा—“डियर फैंस… मुझे लगा प्रभास अन्ना के हाथ ही आपको एक्साइटेड करने के लिए काफी हैं, इसलिए यह मुहूर्त पोस्ट शेयर कर रहा हूं। प्यार और ग्रेटिट्यूड के साथ—स्पिरिट।” अभी तक प्रभास का पूरा लुक रिवील न होने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन सिर्फ उनके हाथ देखकर ही फैंस और कई सितारे रोमांचित हो उठे हैं और फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

रजत बेदी ने कमेंट किया—“इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार है।” तनिषा मुखर्जी ने लिखा—“अगर उन्होंने बोर्ड पकड़ा है, तो वह जरूर एक्साइटेड होंगे।” एक फैन ने कहा—“रोंगटे खड़े करने के लिए उनके हाथ ही काफी हैं।” दूसरे ने लिखा—“हाइप बनाने के लिए उनकी परछाई ही काफी है।” एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया—“स्पिरिट, 2000 करोड़ी फिल्म लोड हो रही है!”

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.