No menu items!
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Latest Posts

IND vs SA 2nd Test: BCCI ने की पुष्टि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल; पंत होंगे कप्तान

IND vs SA 2nd Test: बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए पुष्टि कर दी है कि शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे.

शुभमन गिल आधिकारिक रूप से भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वह कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे. उनका दर्द इतना था कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. वह दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके थे. गुवाहाटी में टीम के साथ पहुंचे गिल के खेलने पर पहले से ही संशय था, लेकिन अब बीसीसीआई ने स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि कर दी है. उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत कप्तान होंगे.

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया. वह 19 नवंबर, 2025 को गुवाहाटी गए. बदकिस्मती से, वह दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे और अपनी चोट की आगे की जांच के लिए मुंबई जाएंगे. गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे.”

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.