IND vs SA 1st Test:कोलकाता में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट में 124 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी टीम इंडिया 30 रनों से हार गई।

साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में 30 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं सकती, आखिरी मैच जीतकर भी भारत सीरीज को ड्रा ही कर पाएगा. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को जीतने के लिए सिर्फ 124 रन ही बनाने थे, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 93 रनों पर ढेर हो गई. इसमें टीम इंडिया के नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए.
सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी हार
120 vs WI Bridgetown 1997
124 vs SA Eden Gardens 2025
147 vs NZ Wankhede 2024
176 vs SL Galle 2015
193 vs Eng Lord’s 2025
साउथ अफ्रीका द्वारा दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव
117 vs Aus Sydney 1994
124 vs Ind Eden Gardens 2025
146 vs Pak Faisalabad 1997
177 vs SL Kandy 2000
भारत में दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव
107 Ind vs Aus Wankhede 2004
124 SA vs Ind Eden Gardens 2025
147 NZ vs Ind Wankhede 2024
170 Ind vs SA Ahmedabad 1996

