
IPL 2026 Trade Players List: बीसीसीआई ने पुष्टि कर दी है कि रवींद्र जडेजा आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे, जबकि संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। कुल 8 खिलाड़ियों की आधिकारिक ट्रेड लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल सीजन 19 की रिटेंशन लिस्ट आज शाम जारी होगी, जिसमें स्पष्ट होगा कि किन खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज़ किया गया है। जडेजा और सैमसन की ट्रेड को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही चर्चाओं पर भी आज आधिकारिक मुहर लग गई।
रवींद्र जडेजा: CSK → RR
सीएसके के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सफल ट्रेड के बाद अब राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। जडेजा ने 12 सीजन तक CSK के लिए खेला और यह आईपीएल की सबसे बड़ी ट्रेड डील मानी जा रही है। उनकी नई सैलरी 14 करोड़ रुपये तय हुई है, जो CSK में 18 करोड़ थी।
संजू सैमसन: RR → CSK
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अब CSK के लिए खेलेंगे। उनकी कीमत 18 करोड़ रुपये ही बनी रहेगी। 177 आईपीएल मैच खेलने वाले सैमसन अपने करियर में तीसरी फ्रैंचाइज़ी से जुड़ेंगे।
सैम करन: CSK → RR
इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन ट्रेड होकर RR में शामिल हो गए हैं। उनका प्राइस 2.4 करोड़ रुपये ही रहेगा। करन पहले पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।
मोहम्मद शमी: SRH → LSG
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए हैं। पिछले सीजन की तरह इस बार भी उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये है।
मयंक मार्कंडे: KKR → MI
लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे सफल ट्रेड के बाद एक बार फिर अपनी पहली फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस में लौट आए। वह KKR से 30 लाख रुपये की कीमत पर MI में शामिल हुए।
अर्जुन तेंदुलकर: MI → LSG
अर्जुन तेंदुलकर 30 लाख रुपये की मौजूदा फीस पर ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं। अर्जुन ने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था।
नितीश राणा: RR → DC
बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा राजस्थान से ट्रेड होकर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए हैं। उनकी कीमत 4.2 करोड़ रुपये ही रखी गई है।
डोनोवन फरेरा: DC → RR
ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा दिल्ली से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए हैं। उनकी फीस 75 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।

