No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल्ली धमाका: डॉक्टर आदिल की शादी के मेहमानों की जांच तेज़, एजेंसियां तैयार कर रहीं लिस्ट

दिल्ली ब्लास्ट मामले में नई कड़ी: डॉ. आदिल की शादी में शामिल लोगों से होगी पूछताछ

दिल्ली धमाके मामले में यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद की शादी अब जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई है। सूत्रों के मुताबिक़, एजेंसियां उन लोगों की सूची तैयार कर रही हैं जो 4 अक्टूबर को कश्मीर में हुई आदिल की शादी में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि जल्द ही इन सभी से पूछताछ की जाएगी।

डॉ. आदिल सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में कार्यरत था। वह शादी की छुट्टी लेकर कश्मीर गया था, जहां उसकी शादी संपन्न हुई। इस शादी में अस्पताल के कुछ डॉक्टरों और स्टाफ मेंबर्स ने भी हिस्सा लिया था, जिनमें डॉ. बाबर का नाम प्रमुख है। अब ये सभी लोग जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं।

एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या शादी में किसी संदिग्ध या मॉड्यूल से जुड़े व्यक्ति ने भी शिरकत की थी। कश्मीर में शामिल हुए मेहमानों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है।

गौरतलब है कि 7 नवंबर को सुरक्षा एजेंसियों ने डॉ. आदिल को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उसने अपने साथियों से कहा था कि वह बीमार मां से मिलने घर जा रहा है। फरीदाबाद में विस्फोटक और हथियारों के ज़खीरे की बरामदगी के बाद एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या वह पश्चिमी यूपी में कोई बड़ी साजिश रच रहा था।

डॉ. आदिल के सहयोगी डॉ. बाबर ने कहा कि आदिल शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उन्होंने बताया कि शादी में उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि नज़र नहीं आई। अस्पताल में अब सभी लोग हैरान हैं कि इतना पढ़ा-लिखा और पेशेवर व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.