No menu items!
Monday, February 9, 2026
spot_img

Latest Posts

14 साल बाद पाकिस्तान बना चैंपियन, शाहिद अफरीदी की 11 गेंदों में फिफ्टी से मैच में धमाका

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2025: पाकिस्तान 14 साल बाद बना चैंपियन, अफरीदी की 11 गेंदों में फिफ्टी से कुवैत पर धमाकेदार जीत

पाकिस्तान ने फाइनल में कुवैत को 43 रनों से हराकर हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2025 का खिताब अपने नाम किया। 9 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 6 ओवर में 135 रन ठोके। टीम की ओर से अब्बास अफरीदी ने सिर्फ 11 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली। अफरीदी ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके अलावा अब्दुल समद ने 13 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि ख्वाजा नफाय ने 6 गेंदों पर 22 रन की तेज शुरुआत दी।

पाक बल्लेबाजों ने इस छोटी पारी में कुल 15 छक्के और 8 चौके लगाए, यानी 122 रन बाउंड्री से ही आए। अफरीदी के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने 2011 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीता।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कुवैत की टीम ने 9 गेंदों में 33 रन बनाकर तेज शुरुआत की, लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम 92 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान ने मैच 43 रनों से अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दिनेश कार्तिक की कप्तानी में भारत को केवल एक जीत मिली, जब उसने पूल सी मैच में पाकिस्तान को DLS विधि से 2 रन से हराया था। हालांकि, टीम को कुवैत, नेपाल और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। यह छठी बार है जब पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.