No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

इमरान मसूद का आरोप: ‘भ्रष्ट मतदाता सूची के जरिए SIR में वोटरों को किया जा रहा है रोक’

सहारनपुर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है, लेकिन कई जगहों से शिकायतें सामने आ रही हैं कि मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिन मतदाताओं के पास बीएलओ (BLO) की पर्ची नहीं थी, उन्हें मतदान केंद्र से वापस लौटा दिया गया।

इसी मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई इलाकों में लोगों को मतदान से वंचित किया जा रहा है, जबकि उनके नाम वोटर लिस्ट में मौजूद हैं। मसूद ने कहा कि जैसा राहुल गांधी ने कल कहा था, “SIR के ज़रिए लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है,” वही स्थिति आज मतदान के दौरान दिखाई दे रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के रुख पर निराशा जताते हुए इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया।

इमरान मसूद ने कहा कि अगर मतदाता सूची ही भ्रष्ट है तो बूथ स्तर के अधिकारी कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नाम सूची में दर्ज है और पहचान पत्र भी है, तब केवल BLO की पर्ची न होने पर लोगों को क्यों रोका जा रहा है।

बिहार में पहले चार घंटों में 27 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। बेगूसराय में सर्वाधिक 30 प्रतिशत और पटना में सबसे कम 23 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है, जबकि दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.