Harmanpreet Kaur Touch Jay Shah Feet: वर्ल्ड कप ट्रॉफी रिसीव करने से पहले हरमनप्रीत कौर ने ICC चेयरमैन जय शाह के पैर छूने का प्रयास किया था. यहां जानिए शाह ने उनसे पैर क्यों नहीं छुवाए.

2 नवंबर की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा एक खास स्थान रखेगी। इस साल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया। टूर्नामेंट के लीग स्टेज में, टीम ने तीन मैच हार दी थी, जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन उन्होंने फाइनल में जीत कर अपने आलोचकों को चुप कर दिखाया। जब कौर ICC चेयरमैन जय शाह से ट्रॉफी लेने गई थीं, तो उन्होंने जय शाह के पैर छूने का प्रयास किया था, लेकिन जय शाह ने उन्हें रोक लिया। जानिए, जय शाह ने ऐसा क्यों किया? यहाँ आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा।जय शाह ने क्यों नहीं छुए पैर?
सबसे पहला कारण यह है कि हिन्दू धर्म में लड़की/स्त्री से पैर नहीं छूवाए जाते हैं क्योंकि स्त्री को शक्ति का रूप माना गया है। हिन्दू धर्म में महिला को पूजने योग्य माना जाता है। हालांकि महिलाओं को बड़े-बुजुर्गों के पैर छूते हुए देखा जाता है। पुरानी मान्यताओं अनुसार महिलाएं पिता, गुरु और बुजुर्गों के ही पैर छूती आई हैं। जय शाह और हर्मनप्रीत की उम्र लगभग समान है, ऐसे में अगर शाह भारतीय कप्तान से पैर छुवा लेते, तो इसे स्त्री अपमान की दृष्टि दे देखा जाता है।
इस परिस्थिति के लिए जय शाह की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हुई। कहा गया कि जय शाह ने पैर ना छूवाते हुए नारी शक्ति का सम्मान किया। कहा गया कि यह उनके अच्छे संस्कारों को प्रदर्शित करता है।
बताते चलें कि जय शाह ने भारतीय महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अब ICC चेयरमैन होते हुए विश्व क्रिकेट में महिला विश्व कप को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

