No menu items!
Sunday, September 21, 2025
spot_img

Latest Posts

‘महाअवतार नरसिम्हा’ का डबल धमाका: थिएटर के बाद अब OTT पर भी बनाया रिकॉर्ड

Netflix पर ‘महाअवतार नरसिम्हा’ का नया धमाका, स्ट्रीमिंग के साथ ही बनाया रिकॉर्ड

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस की भव्य पेशकश महाअवतार नरसिम्हा अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, और रिलीज के साथ ही इसने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा, खासतौर पर ऐनिमेटेड फिल्मों के लिए एक मील का पत्थर बनकर उभरी है। महाअवतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा रही यह फिल्म थिएटर में रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार बटोर रही है और लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ रही है।

सिनेमाघरों में इसकी दिव्य कथा को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, और अब ओटीटी पर भी इसका जादू बरकरार है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के पहले ही दिन इसने व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे यह साबित हो गया है कि भारतीय ऐनिमेशन अब वैश्विक स्तर पर मुकाबले के लिए तैयार है।

नेटफ्लिक्स पर ‘महाअवतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफर

महाअवतार नरसिम्हा ने अपनी ओटीटी रिलीज़ के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे से भी अधिक समय तक लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड करती रही, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। सिनेमाघरों में सफलता के बाद ओटीटी पर भी फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ इसकी दमदार कहानी और प्रस्तुति को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि दर्शकों का प्यार अभी भी बरकरार है।

https://www.instagram.com/p/DOvpYYnEkjx/?utm_source=ig_web_copy_link

‘महाअवतार नरसिम्हा’ के बाद फ्रेंचाइज़ी की इन फिल्मों का होगा भव्य आगाज़

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने मिलकर महाअवतार एनिमेटेड फ्रेंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप का ऐलान कर दिया है। यह ग्रैंड प्रोजेक्ट अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा को भव्य सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करेगा। इस यूनिवर्स की शुरुआत महाअवतार नरसिम्हा (2025) से हो चुकी है। इसके बाद महाअवतार परशुराम (2027), महाअवतार रघुनंदन (2029), महाअवतार द्वारकाधीश (2031), महाअवतार गोकुलानंद (2033), महाअवतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महाअवतार कल्कि पार्ट 2 (2037) क्रमशः रिलीज़ की जाएंगी। यह यूनिवर्स भारतीय पौराणिक कथाओं को अत्याधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यांकन के साथ वैश्विक दर्शकों के सामने पेश करने का एक अभूतपूर्व प्रयास है।

‘महाअवतार नरसिम्हा’ – एक नई शुरुआत

महाअवतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। यह फिल्म अपनी भव्य विजुअल प्रस्तुति, समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, उन्नत फिल्म तकनीक और सशक्त कहानी के लिए सराही गई है। 3D फॉर्मेट और पांच प्रमुख भारतीय भाषाओं में बनी यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई थी, और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.