No menu items!
Wednesday, October 15, 2025
spot_img

Latest Posts

सबसे सस्ता सोना किस देश में मिलता है और जानिए इसकी खास वजह!

क्या आप जानते हैं कि दुबई से भी सस्ता सोना दुनिया के कुछ ऐसे देशों में मिलता है? आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सोने की कीमतें बेहद किफायती हैं और आपको ज्यादा कीमत चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती।


अगर आप मानते हैं कि दुबई ही दुनिया में सोना खरीदने के लिए सबसे सस्ता जगह है, तो आपकी सोच बदल सकती है। कुछ ऐसे देश हैं जहां सोने की कीमतें दुबई से भी कम हैं। चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में जो सबसे सस्ते सोने की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं और वहां सोने की कीमतें कितनी हैं।


दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अमेरिका में सोना इस वक्त सबसे किफायती दामों पर उपलब्ध है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 8,586 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 7,874 रुपये प्रति ग्राम में बिक रहा है।

अमेरिका में सोने की ये कीमतें अन्य देशों की तुलना में कुछ कम होने की वजह से यह देश सबसे सस्ता सोना खरीदने वालों की सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जहां भी सोना खरीदना किफायती माना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में 24 कैरेट सोना लगभग 8,602 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 7,889 रुपये प्रति ग्राम की दर से उपलब्ध है। यहां सोने की मांग स्थिर होने के बावजूद कीमतें संतुलित बनी हुई हैं, जो खरीदारों के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।

एशिया के प्रमुख वित्तीय केंद्र सिंगापुर भी सस्ते सोने की सूची में शामिल है। यहां 24 कैरेट सोना लगभग 8,667 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 7,949 रुपये प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

सोने की शुद्धता और सुरक्षित निवेश के लिए प्रसिद्ध स्विट्जरलैंड भी सस्ते सोने की सूची में शामिल है। यहां 24 कैरेट सोना लगभग 8,682 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 7,963 रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर उपलब्ध है।

स्विट्जरलैंड का सोना अपनी उच्च गुणवत्ता और शुद्धता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे अधिक भरोसेमंद माना जाता है। वहीं, दक्षिण-पूर्व एशिया का बड़ा देश इंडोनेशिया भी सस्ते सोने की सूची में शुमार है, जहां सोना किफायती दामों पर उपलब्ध होता है।

इंडोनेशिया में 24 कैरेट सोना लगभग 8,704 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 7,983 रुपये प्रति ग्राम की दर से उपलब्ध है। तुलना करें तो दुबई में जनवरी 2025 तक 24 कैरेट सोना 8,718 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,996 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.