No menu items!
Tuesday, February 10, 2026
spot_img

Latest Posts

GST में कटौती के बावजूद FMCG कंपनियां कीमतें घटाने को क्यों नहीं तैयार? जानें पीछे की वजह

GST घटा, फिर भी दाम नहीं घटा रहीं FMCG कंपनियां – जानें क्या है वजह
FMCG कंपनियों ने टैक्स में कटौती के बावजूद अपने लोकप्रिय कम कीमत वाले उत्पादों—जैसे 5 रुपये के बिस्किट, 10 रुपये के साबुन और 20 रुपये के टूथपेस्ट—की कीमतें कम करने से इनकार कर दिया है। कंपनियों का तर्क है कि ग्राहक इन उत्पादों को तयशुदा कीमतों पर खरीदने के आदी हैं। यदि कीमतों को घटाकर 9 या 18 रुपये किया जाए, तो उपभोक्ताओं में भ्रम पैदा हो सकता है और खुदरा स्तर पर लेन-देन में असुविधा होगी।

कीमत नहीं, मात्रा बढ़ाने की योजना
इस स्थिति में कंपनियों ने CBIC (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड) को सुझाव दिया है कि वे MRP को जस का तस रखेंगी, लेकिन पैकेज की मात्रा बढ़ा देंगी। यानी अब ग्राहक को उसी कीमत में पहले से ज्यादा प्रोडक्ट मिलेगा। इससे टैक्स में मिली राहत का लाभ उपभोक्ताओं को परोक्ष रूप से मिल सकेगा।

कंपनियां बोल रहीं–हम लाभ आगे देंगे
बिकाजी फूड्स के सीएफओ ऋषभ जैन ने बताया कि कंपनी छोटे पैकेट्स का वजन बढ़ाकर ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू देगी। डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने भी कहा कि उनकी कंपनी जीएसटी कटौती का फायदा ग्राहकों तक जरूर पहुंचाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि टैक्स कम होने से मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

सरकार की पैनी नजर
वहीं, वित्त मंत्रालय ने पूरे मामले पर करीबी नजर बनाए रखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय उपभोक्ताओं को वास्तविक लाभ दिलाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है, ताकि टैक्स कटौती का फायदा कंपनियों के बजाय आम जनता को मिल सके।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.