No menu items!
Friday, September 19, 2025
spot_img

Latest Posts

भारत के पद्म पुरस्कारों के समकक्ष नेपाल में कौन सा सम्मान दिया जाता है?

Nepal Crisis: भारत के पद्म पुरस्कारों की तरह नेपाल भी अपने देश के लिए असाधारण योगदान करने वाले नागरिकों को सर्वोच्च सम्मान से नवाजता है। आइए जानें नेपाल का प्रमुख नागरिक सम्मान कौन सा है और इसे किसे कब दिया जाता है।

भारत में पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान हैं, जो कला, विज्ञान, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। पद्म विभूषण सर्वोच्च होता है, उसके बाद पद्म भूषण और फिर पद्मश्री आते हैं।

नेपाल में सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है ‘नेपाल रत्न मान पदवी’, जिसे 2010 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। इसे नेपाल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है, जो भारत के भारत रत्न के समकक्ष है। इस सम्मान के तहत प्राप्तकर्ता को पदक, प्रमाण पत्र और आर्थिक पुरस्कार प्रदान किया जाता है, और यह गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।

नेपाल में इसके अलावा कई अन्य नागरिक सम्मान भी हैं, जो पद्म विभूषण और पद्मश्री के समकक्ष माने जाते हैं। इनमें ‘राष्ट्र गौरव मान पदवी’ प्रमुख है, जो असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है। सामान्य नागरिकों, शिक्षकों, डॉक्टरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए ‘सुप्रबल जन सेवा श्री’ सम्मान उपलब्ध है, जो पद्मश्री के समान है। इसके अतिरिक्त ‘प्रवाल जन सेवा श्री’ और ‘जान सेवा श्री’ जैसे पुरस्कार भी हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सांस्कृतिक संरक्षण में योगदान के लिए दिए जाते हैं।

इस प्रकार, नेपाल के नागरिक सम्मान भी भारत की तरह विभिन्न स्तरों पर असाधारण सेवाओं को मान्यता देते हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने वालों का सम्मान करते हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.