No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

PM मोदी को गाली देने वाले मामले पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, ‘बिहार चुनाव में मिलेगा जवाब, देश की मां…’

महाराष्ट्र समाचार: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि देश की मां का अपमान जनता द्वारा सहने योग्य नहीं है, और बिहार चुनाव में विपक्ष को जवाब मिलेगा।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘देश की मां का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना गलत है।’ एकनाथ शिंदे ने कहा, “भारत संस्कृति पर निर्भर देश है। राहुल गांधी ने हमारे पीएम के खिलाफ भला-बुरा बोला, लेकिन पीएम मोदी ने कभी उसका जिक्र नहीं किया। पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं। उनका 2047 तक विकसित भारत पर फोकस है। वे देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर लाने में जुटे हैं।”

‘करप्शन फर्स्ट’ की नीति पर चलता है विपक्ष- शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि “2014 से पहले हर मीडिया में केवल घोटालों की खबरें आती थीं। चारा घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला और कोलगेट घोटाला हुआ। 2014 के बाद, विपक्ष को मोदी सरकार पर करप्शन का आरोप लगाने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि विपक्ष ‘करप्शन फर्स्ट’ की नीति पर चलता है और पीएम मोदी ‘नेशन फर्स्ट’ नीति पर चलते हैं।” उन्होंने कहा कि देश और देश के बाहर जाकर इस चरित्रहीन प्रधानमंत्री पर बार-बार आरोप लगाना, यह भारत नहीं पाकिस्तान का प्रेम है।

अभद्र टिप्पणी का बिहार को मिलेगा जवाब- शिंदे 

डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मां का संबंध किसी राजनीति से नहीं है और मोदी पर उनका आशीर्वाद था। उन्होंने कभी नहीं कहा कि उनका बेटा प्रधानमंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी एक दिन की छुट्टी नहीं ली, इसलिए उनके खिलाफ आरोप लगाना गलत है और देश की जनता इसका करारा जवाब देगी। बिहार की जनता भी आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी। विपक्ष के द्वारा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि “जब ये लोग जीत जाते हैं, तो ईवीएम ठीक है और हार जाते हैं, तो वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे अनाप-शनाप बोलते हैं। महाराष्ट्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में उन्हें करारा जवाब दिया है और अब बिहार की जनता भी मुंहतोड़ जवाब देगी।

लंदन में बनाया जा रहा महाराष्ट्र भवन

लंदन में महाराष्ट्र भवन का निर्माण करने के संबंध में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि “यह बहुत गर्व की बात है कि लंदन में महाराष्ट्र भवन बनाया जा रहा है। बुधवार को सरकार ने 5 करोड़ रुपये का चेक दिया है और इसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की महानता का लंदन पहुंचना हमारे लिए गर्व का क्षण है। साथ ही, हमारे देश के 11-12 किले अब यूनेस्को में नामांकित हो चुके हैं, जो वैश्विक स्तर पर बहुत सम्मान की बात है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.