“रोहित शर्मा की फिटनेस पर नया अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें 13 सितंबर को होने वाली अगली वनडे सीरीज़ से पहले ब्रोंको टेस्ट देना होगा।””रोहित शर्मा की फिटनेस पर नया अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें 13 सितंबर को होने वाली अगली वनडे सीरीज़ से पहले ब्रोंको टेस्ट देना होगा।”
“टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा 13 सितंबर को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस जांच के लिए मौजूद रहेंगे। यहां वे करीब 2-3 दिन रुककर आगामी ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ की तैयारी भी करेंगे। अब जबकि यो-यो टेस्ट को पुराना मानते हुए हटा दिया गया है, BCCI ने खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के लिए नया ब्रोंको टेस्ट लागू किया है।”
क्या है ब्रोंको टेस्ट?
“ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ियों को लगातार शटल रन करनी होती है। इसमें पहले 20 मीटर, फिर 40 मीटर और आखिर में 60 मीटर की दौड़ शामिल होती है। एक सेट में तीन रन होते हैं और कुल पांच सेट पूरे करने होते हैं। यानी खिलाड़ियों को बिना रुके 1200 मीटर दौड़ना पड़ता है, जिसे 6 मिनट के अंदर पूरा करना जरूरी है। इस टेस्ट से खिलाड़ी की फिटनेस, स्टैमिना और स्पीड का आकलन किया जाता है।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने आखिरी बार जून में मुंबई इंडियंस के लिए प्रतिस्पर्धी मैच खेला था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद से वे टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बने हैं। हाल ही में उन्हें अपने पुराने साथी अभिषेक नायर के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया। वहीं खबरें ये भी हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से पहले इंडिया A की ओर से मैदान पर उतर सकते हैं।”


