No menu items!
Friday, February 6, 2026
spot_img

Latest Posts

“IPL से संन्यास पर बोले रविचंद्रन अश्विन, धोनी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान”

“रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी। अब उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने यह बड़ा फैसला क्यों लिया। इसी दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की भी जमकर तारीफ की।”
“भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक आईपीएल से संन्यास लेकर फैंस को हैरान कर दिया। 17 साल तक लीग में शानदार सफर तय करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर विदाई का ऐलान किया। अश्विन ने कहा कि अब वह विदेशी लीगों में खेलने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि आईपीएल के तीन महीने उनके लिए काफी थकाऊ हो जाते हैं। इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी की फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण की खुलकर तारीफ भी की।

.”इस वजह से लिया संन्यास, धोनी के फिटनेस की जमकर की तारीफ

“अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेकर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। उन्होंने साफ कहा कि टूर्नामेंट का लंबा और व्यस्त शेड्यूल अब उनके लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। लगातार तीन महीने तक यात्रा, मैच और रिकवरी की प्रक्रिया अब उनके लिए आसान नहीं रही।
अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने बताया कि उन्होंने गंभीरता से सोचा कि क्या उन्हें अगला आईपीएल खेलना चाहिए या नहीं। उनके मुताबिक, जीवन के इस पड़ाव पर तीन महीने का टूर्नामेंट काफी थकाने वाला हो गया है। इसी दौरान उन्होंने एमएस धोनी की फिटनेस और समर्पण की सराहना की और कहा कि उम्र बढ़ने के साथ केवल तीन महीने खेल पाना भी बेहद मुश्किल होता है।
अश्विन ने आगे कहा कि उम्र के साथ रिकवरी की क्षमता घटती है और जब तक खिलाड़ी पूरी तरह ठीक हो, उसे दोबारा मैदान में उतरना पड़ता है। उन्होंने माना कि फिटनेस और सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला उनके लिए जरूरी था।”

एक विदेशी लीग में रजिस्टर भी कर चुके हैं अश्विन

“अश्विन ने खुलासा किया कि उन्होंने एक विदेशी लीग में अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है, हालांकि उन्होंने टूर्नामेंट का नाम साझा नहीं किया। उनका कहना है कि विदेश में खेलना एक अलग और मजेदार अनुभव होता है, क्योंकि वहां लोग सड़क पर आसानी से पहचानते नहीं, जिससे खेल का आनंद और बढ़ जाता है।
अश्विन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इरादा दुनिया की हर लीग खेलने का नहीं है। उन्होंने कहा कि वे साल के 10 महीने क्रिकेट नहीं खेल सकते। वे सही मौके का इंतजार करेंगे और देखेंगे कि अलग-अलग टीमों की योजनाओं में वे कैसे फिट बैठते हैं। फिलहाल वे एक लीग के लिए रजिस्टर कर चुके हैं और आगे की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।”


Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.