Wednesday, June 25, 2025
spot_img

Latest Posts

पंजाब में झुलसा रही गर्मी: 43.6 डिग्री पहुंचा पारा, राहत के आसार भी नहीं; 18 मई को बदल सकता है माैसम

पटियाला –
पंजाब में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। पंजाब में पारा 43.6 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे पंजाब का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार वीरवार को पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 मई से पंजाब में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की भी संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 21.1 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 40.6 डिग्री, लुधियाना का भी 40.6 डिग्री, पटियाला का 41.4 डिग्री, पठानकोट का 38.7 डिग्री, बठिंडा का सबसे अधिक 43.6 डिग्री, फाजिल्का का 42.3 डिग्री, फिरोजपुर का 40.0 डिग्री, जालंधर का 39.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.