No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

हमास पर दबाव बनाने की तैयारी, गाजा में सैन्य अभियान तेज करेगा इस्राइल, कैबिनेट ने दी मंजूरी

तेल अवीव – युद्ध विराम को लेकर हमास पर दबाव बनाने के लिए इस्राइल ने कड़े कदम उठाने की तैयारी की है। इस्राइल के एक अधिकारी ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के शीर्ष मंत्रियों की एक प्रभावशाली सुरक्षा कैबिनेट ने सोमवार सुबह बैठक में गाजा में अभियान तेज करने पर चर्चा की। अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत अधिक फलस्तीनी क्षेत्र पर दावा किया जाएगा। इससे पहले रविवार को इस्राइल ने गाजा में सैन्य अभियान के लिए हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाने की घोषणा की थी। इस्राइल का कहना है कि हमास पर युद्धविराम को लेकर बातचीत का दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गाजा पर नहीं थम रहे इस्राइल के हमले
बता दें कि मार्च में हमास के साथ युद्धविराम खत्म होने के बाद से इस्राइल गाजा पर रोज हमले कर रहा है। गाजा सिटी और बेइत लाहिया में भी दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक गाजा में 52,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

इसके अलावा इस्राइल ने मार्च की शुरुआत से ही गाजा में 20 लाख लोगों को भोजन और दवा जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति रोक दी गई है, ताकि हमास पर बंधकों की रिहाई को लेकर दबाव बनाया जा सके। सहायता पर रोक लगने से 2.3 मिलियन लोगों का क्षेत्र युद्ध के सबसे बुरे मानवीय संकट में फंस गया है। भुखमरी व्यापक हो गई है और कमी के कारण लूटपाट शुरू हो गई है।

यमन ने इस्राइल के हवाई अड्डे पर किया हमला
यमन में ईरान समर्थित विद्रोहियों ने रविवार को रविवार को इस्राइल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल दागी। इससे हवाई अड्डे पर उड़ानों और यात्री यातायात को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मिसाइल हवाई अड्डे तक पहुंच मार्ग के पास गिरी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.