
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) कानून पर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई को लेकर एक बयान दिया था, हालांकि भाजपा ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस दौरान एक बार फिर प्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि मैंने जो प्रश्न उठाए हैं, उस पर सत्ता पक्ष के लोगों को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने भाजपा पर भड़कते हुए कहा, “अगर मेरे समय में पथ निर्माण विभाग में कोई गड़बड़ी हुई है तो उसे ठीक कर दें। ये लोग बिना सिर-पैर की बात करते हैं। दिमाग थोड़े ही है इन लोगों के पास।”
उन्होंने कहा, “उन्हें यह बताना चाहिए कि सरकारी पैसों से ये पार्टी का प्रचार कर रहे हैं या नहीं। भ्रष्टाचार थाना स्तर से लेकर मंत्री स्तर तक है या नहीं है, इसका जवाब दें। वे लोग मुझे ही कठघरे में डाल रहे हैं। उनकी एजेंसी क्या कर रही है?”
तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार के सिस्टम में गड़बड़ी है तो सवाल तो उठाए जाएंगे। अगर ग्लोबल टेंडर हो रहा है तो बिहार के ठेकेदार कहां जाएंगे? वैसे ग्लोबल टेंडर भी भ्रष्टाचार का ही एक खेल है। बाहर के ठेकेदार आएंगे और कमीशन देंगे।”

