Friday, April 18, 2025
spot_img

Latest Posts

पंजाब में पारा 43 पार: आसमान से बरसने लगी आग,नौ जिलों के लिए अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से लू की वॉर्निंग

पटियाला – पंजाब में गर्मी चरम सीमा पर पहुंच गई है। दोपहर में तो आसमान से आग बरस रही है। सूबे में तापमान 43 डिग्री को भी पार कर गया है। यह सामान्य से 5.6 डिग्री से ज्यादा है। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब के लिए बुधवार को ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कईं जगहों पर हीट से सीवियर हीट वेव चलेगी। साथ ही वार्म नाइट की स्थिति भी रहेगी। पंजाब के नौ जिलों में आज लू के थपेड़ों से दो चार होना पड़ेगा।
विभाग के मुताबिक बुधवार को कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ बारिश की भी संभावना है। विभाग ने वीरवार के लिए भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 11 अप्रैल को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पंजाब के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब के दक्षिणी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
इन जिलों में अलर्ट
विभाग के मुताबिक बुधवार को फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा व मानसा में सीवियर हीट वेव चलेगी। वहीं तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, लुधियाना, बरनाला, संगरूर व पटियाला में हीट वेव का प्रकोप रहेगा।
सबसे गर्म बठिंडा और फरीदकोट
बठिंडा व फरीदकोट का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का 37.3 डिग्री, लुधियाना का 38.0 डिग्री, पटियाला का भी 38.0 डिग्री, पठानकोट का 37.9 डिग्री, गुरदासपुर का 36.0 डिग्री, फिरोजपुर का 38.0 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 6.1 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 17.3 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 21.7 डिग्री, लुधियाना का 21.2 डिग्री, पटियाला का 22.5 डिग्री, पठानकोट का 19.7 डिग्री, बठिंडा का 23.0 डिग्री, फरीदकोट का 25.7 डिग्री, फिरोजपुर का 20.9 डिग्री, जालंधर का 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।
बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी
सेहत विभाग ने बढ़ते तापमान व हीट वेव के खतरे को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने नागरिकों से आवश्यक सावधानियां बरतने और सेहत विभाग की हिदायतों का पालन करने की अपील की है। उन्होने बताया कि बढ़ता तापमान विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा बन सकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.