Sunday, March 16, 2025
spot_img

Latest Posts

US: पाकिस्तान की फिर किरकिरी; अमेरिका लगाएगा यात्रा प्रतिबंध? अवैध आव्रजन पर अंकुश की तैयारी, रडार पर 41 देश

वॉशिंगटन – पाकिस्तानी राजदूत के प्रवेश से इन्कार करने के बाद एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्तान की किरकिरी करने की तैयारी की है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है अमेरिका पाकिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध लगा सकता है। अवैध आव्रजन पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान समेत 41 देशों पर अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।
बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध ट्रंप के पिछले कार्यकाल में सात मुस्लिम देशों के यात्रियों पर लगाए प्रतिबंधों से कहीं अधिक सख्त होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान समेत 26 देशों के लिए अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। इसमें तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, भूटान और वानुअतु भी शामिल हैं।

इसके अलावा अफगानिस्तान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन समेत 10 देशों को लाल सूची में रखा गया है। यहां के नागरिकों का वीजा पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाएगा। जबकि पांच देश इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान पर पर्यटक, छात्र और अप्रवासी वीजा को लेकर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हालांकि इसमें कुछ शर्तें शामिल होंगी।

पाकिस्तानी राजदूत वैगन को अमेरिका में नहीं मिला था प्रवेश
हाल ही में अमेरिका ने तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत केके वैगन को अपने देश में प्रवेश देने से इन्कार कर दिया था। उन्हें लॉस एंजिलिस से निर्वासित कर दिया गया था। अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने वैगन को विवादास्पद वीजा संदर्भों के लिए चिह्नित किया। इसके कारण उन्हें तत्काल निर्वासित कर दिया गया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने खारिज की प्रतिबंध की बात
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यात्रा प्रतिबंध की खबरों को अटकलबाजी बताकर खारिज कर दिया है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसे प्रतिबंधों का कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह सब अटकलें हैं और इसलिए इस पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.