Wednesday, March 12, 2025
spot_img

Latest Posts

मोहिंदर भगत द्वारा पैस्को के कार्यों की समीक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के आदेश

चंडीगढ़, 11 मार्च: रक्षा सेवाएँ कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पूर्व सैनिक निगम (पैस्को) को सशक्त बनाने हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने पंजाब पूर्व सैनिक निगम के संचालन ढांचे, वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े उठाए गए कदमों का जायजा लिया।

विचार-विमर्श के दौरान, पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यालय के जनरल मैनेजर (प्रशासनिक एवं सुरक्षा) कर्नल नवाब सिंह घुम्मण (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को निगम की पहलों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मोहाली और बठिंडा में कौशल प्रशिक्षण संस्थान पूर्व सैनिकों के परिवारों और युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पैस्को द्वारा तैनात सभी कर्मचारियों का 10 लाख रुपये का बीमा किया जाता है ताकि उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कैबिनेट मंत्री के समक्ष वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट के साथ-साथ पिछले तीन वर्षों में पैस्को की वित्तीय स्थिति के आकलन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। चर्चा के दौरान सुरक्षा गार्डों के वेतन, विशेष श्रेणी के रूप में वेतन वृद्धि के प्रयासों और विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी बातचीत की गई।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में पैस्को की भूमिका को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों की सेवा आयु में वृद्धि और प्रशासनिक व वित्तीय चुनौतियों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पैस्को के कार्यों के और बेहतर मूल्यांकन के लिए कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि वे जल्द ही पैस्को सुविधाओं का दौरा करेंगे। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण और निगम की प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.