Monday, March 10, 2025
spot_img

Latest Posts

पंजाब में पुलिस एनकाउंटर: पुलिस टीम पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में दोनों घायल, हथियार बरामद

लुधियाना –पंजाब के लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। फायरिंग मामले में दो आरोपियों का पीछा कर रही थाना दुगरी पुलिस की टीम पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों की जांघ पर गोलियां लगी। पुलिस की गोली से घायल दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई और उन्हें काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल और 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। दोनों घायलों की पहचान सुमित और मनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई है।


घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। जब पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग देखी तो लोग डर के मारे घरों में ही दुबक गए। गिल रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

थाना दुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित और मनीष उर्फ टोनी के खिलाफ जैतो चौक के पास अभिनव मंड नाम के युवक पर गोलियां चलाने का आरोप में मामला दर्ज है। दोनों आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहे थे। पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में ही घूम रहे है। पुलिस पार्टी ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी पुलिस को चकमा देते देते गिल रेलवे स्टेशन की तरफ जा पहुंचे। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपियों ने गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों आरोपियों के जांघ पर गोलियां लगी।

एक आरोपी की दोनों टांगों पर लगी गोली
आरोपी टोनी की दोनों टांगों पर गोली लगी है, जबकि सुमित की एक टांग पर गोली लगी है। पुलिस की गोली लगते ही दोनों आरोपी घायल होकर गिर गए। पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर उन्हें काबू किया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का रिवाल्वर और 315 बोर देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दुगरी इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वह हथियार कहां से लाए थे।

दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं कई अपराधिक मामले
थाना दुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह नेबताया कि दोनों आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड है। दोनों के खिलाफ पहले ही 10-10 क्रिमिनल केस है। कुछ समय पहले ही उन्होंने दुगरी इलाके में अभिनव मंड के ऊपर गोलियां चलाई थी। उसी मामले में पुलिस दोनों की तलाश में थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही दोनों को इलाज के बाद हिरासत में ले अदालत में पेश किया जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.